राष्ट्रीय

झारखंड : धनबाद के हाजरा अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपति समेत 6 मरीजों की मौत

[ad_1]

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक अस्पताल में बीती देर रात आग लग गई। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत हो गई। घटना करीब रात 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाडिय़ों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर दंपति समेत 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाडिय़ां पहुंची थीं। आग की वजहों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि शार्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है। मेडिकल ऑक्सीजन की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मृतकों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *